चीन की मशहूर कंपनी ख्वावे की सीफ़ओ (चीफ़ फ़ाइनेंशियल ऑफ़िसर) मेंग वांग्ज़ो को गिरफ़्तार कर लिया गया है. वांग्ज़ो पर ईरान पर लगाए गए अमरीकी प्रतिबन्धों की शर्तों के उल्लंघन का आरोप है.
वांग्ज़ो कंपनी के संस्थापक की बेटी भी हैं. ऐसे में उनकी गिरफ़्तारी की अहमियत और उससे मिले संकेतों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना मुश्किल है. इसमें कोई शक नहीं कि ख्वावे चीनी तकनीक के ताज में लगे हीरे जैसा है और वांग्ज़ो इसकी राजकुमारी.
एक दिसंबर को एक तरफ़ जहां अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप जी-20 समिट में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मिलकर ट्रेड वॉर में नर्मी लाने पर विचार कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ़ मेंग वांग्ज़ो को कनाडा में गिरफ़्तार किया जा रहा था. अब वांग्ज़ो को अमरीका में प्रत्यर्पित किए जाने की तैयारी हो रही है.
हालांकि अभी ये पूरी तरफ़ साफ़ नहीं है कि वांग्ज़ो पर असल में क्या आरोप हैं. लेकिन ईरान पर लगाए अमरीकी प्रतिबन्धों की शर्तों के उल्लंघन मामले में उनकी जांच चल रही है. ये सिर्फ़ एक महिला की गिरफ़्तारी या एक कंपनी का मामला नहीं है.
ये गिरफ़्तारी अमरीका और चीन के उन रिश्तों को बुरी तरह नुक़सान पहुंचा सकती है जो पहले ही काफ़ी नाज़ुक हैं. ख़ासकर, जब दोनों देशों के सम्बन्धों का लंबा और कटु इतिहास रहा है.
सिल्क रोड रिसर्च के विनेश मोटवानी के मुताबिक, "इन सबके लिए इससे ज़्यादा ख़राब वक़्त दूसरा नहीं हो सकता था. गिरफ़्तारी के बाद अब दोनों देशों के बीच हो रही बातचीत और मुश्किल हो जाएगी. हाल के दिनों में जी-20 समिट को लेकर बाज़ार वैसे ही आशंकित थे और अब हालात पहले से कहीं ज़्यादा आंशकापूर्ण हो जाएंगे."
अमरीका और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है और इसकी वजह सिर्फ़ ट्रेड वॉर नहीं है. लेकिन ब्यूनस आयर्स में चल रही जी-20 शिखरवार्ता के बीच ऐसा लगा कि कम से कम दोनों पक्षों ने बात करने का फ़ैसला तो किया है. ऐसा भी लग रहा था कि दोनों देश मिलकर 90 दिनों के भीतर किसी सहमति पर पहुंच सकते हैं.
सम्बन्धों में कड़वाहट और ट्रेड वॉर की केंद्र में टेक्नॉलजी से जुड़े मसले भी हैं. ब्यूनस आयर्स में ये तो साफ़ नहीं हुआ था कि मतभेद सुलझाने को लेकर चीन और अमरीका किस स्तर तक एकजुट हुए हैं. लेकिन ये सच है कि इसे वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए कुछ सकारात्मक माना जा रहा था.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
冠状病毒“政治危机”和后疫情世界:BBC专访历史学家赫拉利
以色列历史学家、 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事务局局长。 色情性&肛交集合...
-
प्रयागराज में संगम किनारे रेतीली ज़मीन पर बसने वाले अस्थाई कुंभ नगर की चकाचौंध देखकर कोई भी अंदाज़ा लगा सकता है कि इस पूरी व्यवस्था के लिए ...
-
ईस्टर संडे को हुए सीरियल बम धमाकों के बाद पूरे श्रीलंका में मातम पसरा हुआ है. कुमारी फर्नांडो ने सेंट सेबेस्टियन चर्च में हुए धमाकों में अप...
-
照片显示,现年34岁的贵妃诗妮娜•披拉萨甘娅妮 (Sineenat Wongvajirapakdi)坐在战斗机驾驶舱内,穿着野战服,还有一张照片是她在举枪射击。 登基不久的67岁泰国国 王玛哈·哇集拉隆功(Maha Vajiralongkorn) 今年5月与王后苏提达成婚后,...
No comments:
Post a Comment