आईपीएल 2019 के लिए क्रिकटर्स की नीलामी में जिन दो खिलाड़ियों के लिए सबसे अधिक पैसे खर्च किए गए वो हैं वरुण चक्रवर्ती और जयदेव उनादकट.
आईपीएल के 12वें सीज़न के लिए उनादकाट और वरुण चक्रवर्ती को एक बराबर 8.4 करोड़ रुपए में क्रमशः राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब ने ख़रीदा.
जयदेव उनादकाट जहां पहले भी आईपीएल खेल चुके हैं और पिछली सीजन में इसी टीम के लिए खेले थे.
वहीं, वरुण चक्रवर्ती पहली बार आईपीएल खेलेंगे और मंगलवार की शाम जब उनके नाम की बोली लगी, वो तब से चर्चा में बने हुए हैं.
एक तो उनके क्रिकेट छोड़ कर पढ़ाई करने, नौकरी करने और फिर नौकरी छोड़ कर क्रिकेट में वापसी करने से लेकर आईपीएल में चुने जाने तक की उनकी दिलचस्प कहानी की वजह से और दूसरा इस बात के लिए वो कई तरह की गेंदें फेंक सकते हैं. इस कारण वरुण को मिस्ट्री स्पिनर कहा जाता है.
वरुण की ख़ासियत पावरप्ले और स्लॉगओवर्स (मैच के अंतिम ओवर्स) में किफायती गेंदबाज़ी है. तमिलनाडु प्रीमियर लीग के दो लगातार सीज़न में वरुण ने अपनी गेंदों से कहर बरपाया.
भारत में खेल दिवस के दिन जन्मे वरुण ने स्पिन के कुछ गुर सुनील नरेन और कार्ल क्रो से सीखे हैं. क्रो इंग्लैंड के बर्कशायर के लिए खेलते हैं और इस टीम के कोच भी हैं. उन्होंने गेंदबाज़ सुनील नरेन को भी बॉलिंग गुर सिखाए हैं.
दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2018 में बुलाया
तमिलनाडु क्रिकेट प्रीमियर लीग की वेबसाइट के एक वीडियो इंटरव्यू में वरुण बताते हैं कि आईपीएल 2018 के नेट प्रैक्टिस के लिए दिनेश कार्तिक ने उन्हें कोलकाता बुलाया था और वहां उन्होंने पीयूष चावला, कुलदीप यादव और सुनील नरेन जैसे गेंदबाज़ों को गेंद डालते देखा, इससे गेंदबाज़ी में बहुत मदद मिली.
वो कहते हैं कि आर्किटेक्ट की पढ़ाई की वजह से उन्हें अनुमान लगाने और अपनी गेंदों को तय करने में काफ़ी मदद मिली है.
तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में अपनी प्रतिभा दिखा चुके वरुण आखिर किन गेंदों की वजह से मिस्ट्री गेंदबाज़ हैं.
ईएसपीएन की वेबसाइट पर वैसे तो वरुण के नाम के आगे लेगब्रेक गुगली गेंदबाज़ दर्ज है. लेकिन वो इसके साथ ही ऑफ़ ब्रेक, टॉप स्पिन, कैरम बॉल और स्लाइडर गेंदें भी फेंकते हैं.
गुगलीः लेग ब्रेक एक्शन से फेंकी जाने वाली यह गेंद पिच पर गिरने के बाद बल्लेबाज़ के सामने ऑफ़ ब्रेक की तरह से आती है. अक्सर बल्लेबाज़ इस गेंद से चकमा खा जाता है क्योंकि इसमें बॉलर को अपना एक्शन बदलने की ज़रूरत नहीं पड़ती. हालांकि, इसमें लेग ब्रेक की तुलना में कलाई तेज़ी से घूमती है. इस दौरान कलाई मैदान से 180 डिग्री के कोण पर होती है.
गुगली में स्पिनर के हाथ की तीसरी उंगली गेंद को दूसरी दिशा में मुड़ने में मदद करती है. गेंद पर गेंदबाज़ की पकड़ वही रहती है बस इसकी दिशा बदल जाती है.
ऑफ़ ब्रेकः इसमें गेंद स्पिन गेंदबाज़ के हाथ से निकलने के बाद ऑफ़ साइड से लेग की तरफ घूमती है. मूल रूप से इस तरह की गेंदें ऑफ़ स्पिनर डालते हैं और वरुण चक्रवर्ती की खासियत लेग स्पिन है बावजूद इसके वो ऑफ़ ब्रेक गेंदें डालने में भी वो अच्छी पकड़ रखते हैं.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
冠状病毒“政治危机”和后疫情世界:BBC专访历史学家赫拉利
以色列历史学家、 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事务局局长。 色情性&肛交集合...
-
प्रयागराज में संगम किनारे रेतीली ज़मीन पर बसने वाले अस्थाई कुंभ नगर की चकाचौंध देखकर कोई भी अंदाज़ा लगा सकता है कि इस पूरी व्यवस्था के लिए ...
-
ईस्टर संडे को हुए सीरियल बम धमाकों के बाद पूरे श्रीलंका में मातम पसरा हुआ है. कुमारी फर्नांडो ने सेंट सेबेस्टियन चर्च में हुए धमाकों में अप...
-
照片显示,现年34岁的贵妃诗妮娜•披拉萨甘娅妮 (Sineenat Wongvajirapakdi)坐在战斗机驾驶舱内,穿着野战服,还有一张照片是她在举枪射击。 登基不久的67岁泰国国 王玛哈·哇集拉隆功(Maha Vajiralongkorn) 今年5月与王后苏提达成婚后,...
No comments:
Post a Comment